रिश्तेदार को छोड़ लौट रहे ग्रामीण को ट्रक ने रौंदा
बछरावां (रायबरेली)। रिश्तेदार को छोड़ लौट रहे ग्रामीण को बांदा-बहराइच राजमार्ग पर सोमवार देर शाम एक ट्रक ने रौंद दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक समेत मौके से भाग निकला।
बनावां निवासी विजय बहादुर यादव (45) अपने रिश्तेदार को छोड़ने बन्नावां चौराहे पर आया था। वह रोड क्रॉस कर रहा था।
इसी दौरान बछरावां से लालगंज की ओर जा रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे रौंद दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक समेत मौके से भाग गया।
साल के पहले ही दिन हुए इस हादसे से पूरा गांव शोक में डूब गया। थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि चालक व उसके ट्रक का पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।