फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजे-बाजे के बीच डांस ने रोकी वाहनों की रफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजे-बाजे के बीच डांस ने रोकी वाहनों की रफ्तार
विज्ञापन

रायबरेली। शहर में बृहस्पतिवार को कई जगह शादी समारोह होने के कारण शाम से कई घंटे तक करीब 10 किलोमीटर तक लोग जाम से जूझते रहे। इतनी लंबी दूरी के बीच कहीं होटल, कहीं लॉन तो कहीं घरों में वैवाहिक कार्यक्रम हो रहे थे। बारातों में गाजे-बाजे के बीच नाचते बारातियों ने हाईवे पर वाहनों की रफ्तार रोक दी। शाम पांच बजे से समाचार लिखे जाने तक जाम लगा रहा। वाहन रेंगते नजर आए। लखनऊ-इलाहाबाद हाईवे पर रतापुर चौराहे से लेकर दरियापुर तिराहे तक बृहस्पतिवार को कई शादी कार्यक्रम होने से यातायात व्यवस्था पूरी तरह बेपटरी हो गई। कई जगह गाजे-बाजे के बीच डांस कर रहे लोग बीच सड़क पर आ गए। इससे वाहनों की रफ्तार थम गई। वाहनों की लंबी लाइन लगी रही। चार पहिया वाहनों की कौन कहे, दो पहिया व साइकिल सवार लोगों को निकलने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। इक्का दुक्का पुलिस वाले जाम के आगे लाचार नजर आए।
विज्ञापन

शहर के सिविल लाइंस, सुल्तानपुर रोड, रतापुर और बरगद चौराहे के पास स्थिल लॉन और होटलों में बारातें आई थी। बारात में शामिल होने आए लोग बेतरतीब अपने वाहन खड़ा करके खाने, पीने में व्यस्त हो गए तो बाराती गाजे-बाजे की धुन पर डांस करते रहे। बीच सड़क पर बारात आने से वाहनों की रफ्तार थम गई और देखते ही देखते वाहनों की लंबी लाइन लग गई। सिविल लाइंस में प्रयाग डिपो की बस में सवार मनोज कुमार, शिवेंद्र का कहना है कि इलाहाबाद में बारात में शामिल होना है, लेकिन जाम से लगता है कि शुक्रवार सुबह ही इलाहाबाद पहुंचेंगे। यही हाल अन्य बस, कार समेत अन्य यात्रियों का रहा। एसपी शिवहरि मीणा का कहना है कि जाम हटवा कर आवागमन बहाल कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें