फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरएसएस दफ्तर में आगजनी, तोड़फोड़, मारपीट का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
खाकी की पकड़ से दूर आरोपी, अग्निशमन विभाग ने शुरू की जांच
विज्ञापन

रायबरेली। आरएसएस कार्यालय में आगजनी, तोड़फोड़ और मारपीट के मामले में 24 घंटे बाद भी पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। अग्निशमन विभाग ने अपने स्तर से इस प्रकरण की जांच शुरू कर दी है। अफसरों की मानें तो अग्निशमन विभाग की प्रारंभिक जांच में सिलेंडर में गैस का रिसाव नहीं पाया गया। अब यह पता लगाया जा रहा है कि आखिर आग लगने की असल वजह क्या रही।
गौरतलब है कि शनिवार की रात आरएसएस कार्यालय में आग लगा दी गई थी। तोड़फोड़ की गई थी। साथ ही कार्यालय में रहकर पढ़ाई करने वाले कक्षा 11 के छात्र ललित की अराजकतत्वों ने पिटाई कर दी थी। जिला संघ कार्यवाहगया प्रसाद की तहरीर पर पुलिस ने दो-तीन अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। बावजूद अब तक पुलिस न तो किसी अराजकतत्व का सुराग लगा पाई है और न ही उन्हें गिरफ्तार कर पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रांत प्रचारक पहुंचे, ली घटना की जानकारी
आरएसएस कार्यालय में आगजनी, तोड़फोड़ व मारपीट की घटना के बाद सोमवार को प्रांत प्रचारक कौशल जी यहां पहुंचे। बताया जा रहा है कि उन्होंने घटना की जांच की। वहीं कार्यवाह गया प्रसाद का कहना है कि प्रांत प्रचारक यहां आए थे, लेकिन घटना से कोई लेना देना नहीं था। वे संगठन की मीटिंग करने आए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें