फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूट चेजिंग प्वाइंट फेल से मची अफरातफरी

विज्ञापन
विज्ञापन
रूट चेंजिंग पॉइंट फेल, एक घंटे आउटर पर खड़ी रही गंगा-गोमती
विज्ञापन

रायबरेली। लखनऊ से इलाहाबाद जा रही गंगा-गोमती एक्सप्रेस शनिवार रात रूट चेंजिंग पॉइंट फेल हो जाने के कारण एक घंटे आउटर पर खड़ी रही। ड्राइवर ने इसकी सूचना स्टेशन अधीक्षक को दी। सूचना पर पहुंचे रेल कर्मियों ने फॉल्ट सही कर ट्रेन को आगे बढ़ाया। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि आए दिन इस तरह की समस्या हो जाती है, जिससे गतंव्य स्थान पहुंचने में समय लग जाता है।
विज्ञापन

रूट चेंजिंग पॉइंट शनिवार की रात आठ बजे अचानक फेल हो गया और सिग्नल ने काम करना बंद कर दिया। इससे लखनऊ से चलकर इलाहाबाद जा रही गंगा-गोमती एक्सप्रेस को आउटर पर रोकना पड़ा। जानकारी होने पर स्टेशन मास्टर एसएम मीणा ने इसकी जानकारी सिंगल इंस्पेक्टर तौफीक अहमद को दी। जानकारी मिलते ही इंग्लिश पिक्चर रेल कर्मियों के साथ प्वाइंट पर पहुंचे। लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद रेलकर्मियों ने प्वाइंट को सही करने में कामयाब हुए और ट्रेन को रवाना कर स्टेशन पहुंचाया। इस दौरान यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्री शमशेर यादव, अंबुज प्रजापति, अकरम का कहना था कि फॉल्ट की वजह से एक घंटे तक रुकना पड़ा। इससे गतंव्य स्थान पहुंचने में देरी हो गई। आए दिन फॉल्ट की वजह से ट्रेनों का आवागमन प्रभावित होता है, जिसे ठीक कराए जाने की जरूरत है। ऊंचाहार स्टेशन अधीक्षक जवाहर लाल ने बताया कि प्वाइंट में खराबी आ जाने के कारण ट्रेन का रूट नहीं बदल पाया। इससे सिग्नल ने काम करना बंद कर दिया था। फॉल्ट ठीक कराकर ट्रेन को रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें