फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊंचाहार थाना क्षेत्र का अप्टा मजरे इटौरा बुजुर्ग कांड

विज्ञापन
विज्ञापन
यादव महासभा ने सीबीआई जांच की मांग को लेकर भरी हुंकार
विज्ञापन

रायबरेली। अप्टा मजरे इटौरा बुजुर्ग हत्याकांड को लेकर सोमवार को यादव महासभा ने धरना-प्रदर्शन और जुलूस निकालकर अपना विरोध जताया। सभी ने इस पूरे प्रकरण की सीबीआई जांच कराए जाने की मांग की। दो टूक कहा कि एक जनप्रतिनिधि की सोची समझी रणनीति के तहत यह कांड कराया गया था। प्रधान के बेटों को फर्जी फंसाया गया है। वह निर्दोष हैं। एक समाज के लोगों का उत्पीड़न किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विरोध प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम प्रशासन तिलकधारी को सौंपा।
अखिल भारतीय यादव महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बृजेश यादव, महासचिव कपिल मुनि यादव, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष आरएस यादव, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण यादव आदि की अगुवाई में डिग्री कॉलेज स्थित शहीद चौक पर धरना दिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि अप्टा कांड में पुलिस-प्रशासन निर्दोषों का उत्पीड़न कर रहा है, जो किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए। महासचिव कपिल मुनि यादव ने कहा कि यह वारदात एक सोची समझी रणनीति के तहत कराई गई है। पुलिस विवेचना सही तरीके से नहीं कर रही है। महासभा के पदाधिकारियों ने कहा कि प्रतापगढ़ जिले के चार और कौशांबी जिले का एक व्यक्ति यहां अप्टा गांव क्या करने आया था। इस बारे में कोई जांच नहीं कर रहा है। सेंट्रल बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष ओपी यादव व आरपी यादव ने कहा कि ग्राम प्रधान के घर पर हमला बोला गया। फायरिंग की गई। इस पर भीड़ की पिटाई में पांच लोगों की हत्या हुई थी। भोदऊ यादव को पुलिस ने गिरफ्तारी चार दिन बाद दिखाई, जबकि पुलिस ने उसे पहले ही पकड़ लिया था। पूरे प्रकरण में पुलिस का रोल ठीक नहीं है। धरने के बाद जुलूस के शक्ल में यादव समाज के लोग कलेक्ट्रेेट पहुंचे और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपकर अप्टा कांड की सीबीआई जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


बवाल के मद्देनजर कई थानों की फोर्स थी तैनात
यादव महासभा की ओर से बवाल के मद्देनजर शहर में कई थानों की फोर्स तैनात की गई थी। सदर कोतवाली के अलावा मिल एरिया, जगतपुर, महराजगंज, हरचंदपुर, गदागंज, लालगंज, खीरों और महिला थाने की पुलिस तैनात रही। सदर कोतवाल सुधीरचंद्र पांडेय ने बताया कि धरना-प्रदर्शन शांतिपूर्वक निपट गया। इसको लेकर सतर्कता बरती गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें