फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फार्मासिस्ट को स्वाइन फ्लू नहीं, जांच में हुई पुष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। एसजीपीजीआई लखनऊ से आई जांच रिपोर्ट में फार्मासिस्ट में स्वाइन फ्लू की पुष्टि नहीं हुई है। आशंका होने पर दो अप्रैल को ही सैंपल जांच के लिए भेजा गया था।
विज्ञापन



जिले के एक अस्पताल में तैनात फार्मासिस्ट को कई दिनों से जुकाम-बुखार के साथ ही अन्य समस्या थी। फार्मासिस्ट ने जिला अस्पताल में डॉ. बीरबल से इलाज कराया।


स्वाइन फ्लू के लक्षण मिलने पर उन्होंने एसजीपीजीआई से सैंपल की जांच के लिए रेफर किया था। सीएमओ डॉ. डीके सिंह ने बताया कि फार्मासिस्ट में स्वाइन फ्लू की आशंका को देखते हुए सैंपल एसजीपीजीआई लखनऊ जांच के लिए भेजा गया था। जांच रिपोर्ट आ गई है। फार्मासिस्ट में स्वाइन फ्लू पॉजिटिव नहीं पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें