फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी पेंशन को लेकर कर्मचारियों ने निकाला मशाल जुलूस

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। पुरानी पेंशन की बहाली के लिए आंदोलित कर्मचारी शिक्षक अधिकारी-पुरानी पेेंशन बहाली मंच के पदाधिकारियों ने सोमवार शाम मशाल जुलूस निकाला। विकास भवन से लेकर डिग्री कॉलेज चौराहा स्थित शहीद चौक पर कर्मचारी मशाल लेकर पहुंचे। कर्मचारियों ने नारेबाजी करते हुए प्रदेश व केंद्र सरकार के खिलाफ भड़ास निकाली।
विज्ञापन



मंच के संयोजक प्रमोद अवस्थी ने कहा कि कर्मचारियों के बुढ़ापे लाठी को सरकार ने छीन लिया है। पांच फरवरी तक पुरानी पेंशन की बहाली के संबंध में शासन स्तर से कोई निर्णय नहीं लिया जाता है तो छह फरवरी से राज्य कर्मचारी हड़ताल शुरू कर देंगे।


राज्य कर्मचारी पुरानी पेंशन की बहाली के लिए लगातार आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन सरकार ने अब तक पुरानी पेंशन को बहाल नहीं किया है। सोमवार को मशाल जुलूस के साथ ही कर्मचारियों ने एक बार फिर आंदोलन को सक्रिय कर दिया। विकास भवन में एकत्र होने के बाद कर्मचारियों ने संयोजक प्रमोद अवस्थी व मंच के जिलाध्यक्ष दिनेश सिंह के नेतृत्व में मशाल जुलूस निकाला।
विज्ञापन



इस दौरान कर्मचारियों ने प्रदेश व केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करके मांगों को पूरा कराने की मांग की। कर्मचारियों ने पेंशन बहाली न होने पर आंदोलन को और तेज करने की चेतावनी दी। इस मौके पर संरक्षक रवींद्र कुमार श्रीवास्तव, बीएन यादव, राजेश शुक्ला, इकबाल अहमद, अखिलेश्वर श्रीवास्तव, वीके सिंह, कमलेश नारायण तिवारी, राजेंद्र बहादुर यादव, रामा यादव, सुनीता रानी मंडल, संतोष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें