फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में कांग्रेस का संगठन नाकाम है-अजीज कुरैशी

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश एवं मिजोरम के पूर्व राज्यपाल डॉ. अजीज कुरैशी ने यूपी में कांग्रेस के संगठन को नाकाम बताया। उन्होंने कहा कि यही वजह रही कि पिछले चुनावों में अच्छे नतीजे सामने नहीं आए। राहुल गांधी ने बहुत मेहनत की है, जिसके बेहतर परिणाम देखने को मिले। अब प्रियंका गांधी ने जिम्मेदारी संभाली है तो अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे। राहुल गांधी की मेहनत को और ताकत मिलेगी। कांग्रेस के संगठन को भी मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन



डॉ. अजीज कुरैशी सोमवार को अनवर नगर में हाफिज अनीस कुरैशी के आवास पर मीडिया से मुखातिब थे। वह रविवार को अमेठी और रायबरेली के दो दिवसीय दौरे पर आए थे। उन्होंने कहा कि उन्हें नेहरू-गांधी परिवार पर गर्व है। ऐसे खानदान पर छोटे-छोटे लोगों की ओछी बयानबाजी गलत है। प्रियंका ने राजनीति में आकर अच्छा फैसला लिया है।


सपा-बसपा गठबंधन को अच्छा बताते हुए डॉ. कुरैशी ने कहा कि कांग्रेस को भी इसका हिस्सा बनना चाहिए। ऐसा करके ही भाजपा का सफाया किया जा सकता है। राज्यपाल पद से हटाए जाने के सवाल पर डॉ. कुरैशी ने जौहर यूनिवर्सिटी का प्रकरण सुनाया और कहा कि उन्हें गवर्नर बनने की कोई चाहत नहीं है।
विज्ञापन



पूर्व राज्यपाल ने कहा कि राम मंदिर के नाम पर भाजपा सिर्फ धोखा दे रही है। सुप्रीम कोर्ट की अनुमति से मंदिर बनाएं या आपसी बातचीत से। मुसलमान कभी मंदिर बनाने का विरोधी नहीं रहा। हां, मस्जिद गिराने की मुखालिफत जरूर की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें