रायबरेली। नगर पालिका की बोर्ड बैठक में बुधवार को स्वकर निर्धारण प्रणाली को हरी झंडी दे दी गई। ऐसे में अब शहरी क्षेत्र के लोग टैक्स चोरी नहीं कर पाएंगे।
मकान कितने एरिया में बना है, उसके हिसाब से टैक्स जमा करना होगा। अभी तक पालिका के इंस्पेक्टर और अमीन शहरवासियों के घर जाकर टैक्स वसूलते थे।
सेटिंग से कम टैक्स जमा करा लिया जाता था। नई व्यवस्था से गरीबों की बल्ले-बल्ले, जबकि अमीरों को टेंशन होगी। नागरिक मकान का क्षेत्रफल कम दिखाकर टैक्स चोरी करते थे।
सुपर मार्केट स्थित नगर पालिका कार्यालय में हुई बोर्ड की बैठक में छह प्रस्तावों को हरी झंडी दी गई। इसमें स्वकर निर्धारण प्रणाली को हरी झंडी मिलना अहम माना जा रहा है।
बोर्ड की बैठक में सदर विधायक अदिति सिंह, पालिकाध्यक्ष पूर्णिमा श्रीवास्तव, ईओ मुशीर अहमद के अलावा सभासद मौजूद रहे।