फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से बेटे की मौत, मां समेत दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बछरावां (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में मंगलवार को ट्रिपलिंग कर रहे बाइक सवार लोगों को बेकाबू ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे बेटे की मौके पर मौत हो गई, जबकि मां व बाइक चालक घायल हो गया। सभी को सीएचसी बछरावां में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन



शिवगढ़ के चंदापुर गांव निवासी राजनारायण, रानीखेड़ा थाना शिवगढ़ निवासी सीमा देवी (33), पत्नी राजेश उसका पुत्र शुभम (10) बाइक से शिवगढ़ की ओर जा रहे थे।


बछरावां कस्बे में ही लकड़ी मंडी के पास सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया।
विज्ञापन



जहां शुभम और सीमा को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान शुभम की मौत हो गई। शुभम की मौत से परिवारीजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।


कोतवाल रवेंद्र सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी होने पर मौके पर पुलिस पहुंची थी। चालक ट्रक लेकर भाग गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें