रायबरेली। शहर में ट्रैफिक व्यवस्था में जल्द सुधार दिखेगा। नगर पालिका क्षेत्र में चलने वाले 3800 ऑटो अब तय रूट से चलेंगे।
इन पर रूट नंबर लिखा होगा। इसका उल्लंघन करने पर सीधे पर तौर चालकों के खिलाफ कार्रवाई होगी। इस नई पहल से शहर में लगने वाले जाम से भी कुछ हद तक निजात मिलेगी।
शहर में हर दिन जाम की समस्या रहती है। इससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। नए एसपी सुजाता सिंह के निर्देश पर ट्रैफिक इंचार्ज अनिल सिंह ने ऑटो संचालन के लिए रूट तय करने का खाका तैयार कर लिया है।
नई व्यवस्था में शहर में चलने वाले सभी ऑटो के रूट तय किए जा रहे हैं। ऑटो चालकों को रूट नंबर दिए जा रहे हैं। गाड़ी पर भी रूट नंबर लिखा जाएगा।
ताकि कोई भी ऑटो अपने तय रूट से अलग न चल सके। ट्रैफिक इंचार्ज ने बताया कि इस नई व्यवस्था से जाम की समस्या दूर होगी और लोग फर्राटा भर सकेंगे।