फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एआरटीओ मेनगेट पर बैठे, सुनी सबकी समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
गेट पर कुर्सी डाल बैठे एआरटीओ, सुनीं समस्याएं
विज्ञापन



रायबरेली। एआरटीओ कार्यालय में गोरखधंधे और दलालों की इंट्री रोकने की कवायद शुरू हो गई है। नए एआरटीओ (प्रशासन) संजय तिवारी ने चार्ज लेते ही इसकी पहल शुरू कर दी है।


बुधवार को पहले ही दिन वह कार्यालय के मुख्य गेट पर कुर्सी डालकर बैठ गए। इस दौरान कार्यालय आने वाले वाहन मालिकों व डीएल बनवाने वालों की समस्याओं का निराकरण किया। गेट पर एआरटीओ के बैठे होने से एक भी दलाल दफ्तर में नहीं घुस सका।
विज्ञापन



पूर्व एआरटीओ पुष्पाजंलि मित्रा की मनमानी कार्यशैली के कारण एआरटीओ कार्यालय की छवि धूमिल हो गई थी। पूर्व एआरटीओ के खिलाफ शासन स्तर से उच्चस्तरीय जांच भी शुरू कराई गई है।
विज्ञापन



पिछले दिनों उनका तबादला अमेठी कर दिया गया था। उनकी जगह पर संजय तिवारी को एआरटीओ बनाया गया। नए एआरटीओ ने चार्ज लेने ही गोरखधंधे पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।


बुधवार को पहले दिन ही एआरटीओ सुबह 10 बजे दफ्तर पहुंच गए और मेनगेट पर कुर्सी डालकर बैठ गए। गेट पर ही सभी लोगों की समस्याओं का निपटारा किया।


कार्यालय में जो भी पहुंचा उसे उन्होंने गेट पर ही टोक दिया। ऐसी स्थिति में पहले दिन एक भी दलाल की इंट्री नहीं हो सकी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें