फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहकारी बैंक में फहराया भगवा, पप्पू लोहिया को मिली अध्यक्ष की कुर्सी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहकारी बैंक में फहराया भगवा, पप्पू लोहिया को अध्यक्ष की कुर्सी
विज्ञापन



रायबरेली। आखिरकार पहली बार जिला सहकारी बैंक शुक्रवार को भगवामय हो गया। बैंक के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों पर भाजपा ने कब्जा जमाया।


भाजपा नेता विजय प्रताप सिंह उर्फ पप्पू लोहिया अध्यक्ष तो उपाध्यक्ष पद पर हेमलता निर्विरोध निर्वाचित हुईं। किसी भी पद के लिए दूसरे दलों के प्रत्याशियों ने दावेदारी नहीं की।


आठ समितियों के लिए 10 प्रतिनिधियों की घोषणा भी की गई। अध्यक्ष पद पर भाजपा की एकतरफा जीत के बाद भाजपाइयों में खुशी की लहर दौड़ गई। भाजपा विधायकों व संगठन के पदाधिकारियों ने नए अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत किया।
विज्ञापन



जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव सालों बाद निर्विरोध घोषित हुआ। पिछले चुनाव में तो जमकर विवाद हुआ था।


शुक्रवार सुबह से नए अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के लिए चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई। अध्यक्ष पद के लिए विजय प्रताप सिंह और उपाध्यक्ष पद के लिए हेमलता ने परचा दाखिल किया।
विज्ञापन



तय समय तक दोनों पदों पर दूसरा नामांकन न दाखिल होने से विजय प्रताप सिंह को अध्यक्ष व हेमलता को निर्विरोध उपाध्यक्ष घोषित कर दिया गया।


जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष पद पर निर्विरोध जीत हासिल होेने के बाद भाजपाइयों के चेहरे खिल उठे। सलोन से भाजपा विधायक दल बहादुर कोरी, जिलाध्यक्ष दिलीप यादव, अनुभव कक्कड़, अतुल सिंह, धनंजय सिंह, मोहित अग्रवाल आदि भाजपाइयों ने नए अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का फूल मालाआें से स्वागत किया। भाजपाइयों ने भी एक दूसरे का मुंह मीठा किया और पटाखे दागे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें