फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलकूद में हरिकेश ने झटके पांच स्वर्ण

विज्ञापन
विज्ञापन
खेलकूद में हरिकेश ने झटके पांच स्वर्ण
विज्ञापन

ऊंचाहार (रायबरेली)। कस्बे के गवर्नमेंट पीजी कॉलेज में आयोजित 40वें वार्षिक क्रीड़ा समारोह में दूसरे दिन बुधवार को खेल प्रतियोगिताओं में हरिकेश कुमार, अंशु कुमार, शैलेंद्र कुमार, रोशनी, अर्चना व मोनी ने बाजी मारी।
विज्ञापन

हरिकेश कुमार ने ऊंची कूद, लंबी कूद, भाला क्षेपण, चक्र क्षेपण व गोला क्षेपण में प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंशु कुमार ने 100 मीटर दौड़ में प्रथम, 200 मीटर दौड़ तथा लंबी कूद में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। शैलेंद्र कुमार ने 100 मीटर दौड़, 400 मीटर दौड़, 1500 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। छात्रा रोशनी ने 100 मीटर दौड़ तथा लंबी कूद में प्रथम स्थान, 200 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अर्चना ने चक्र क्षेपण में प्रथम स्थान, लंबी कूद और गोला फेंक में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। मोनी ने गोला क्षेपण में प्रथम स्थान व चक्त्रस् क्षेपण में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इन छात्र/छात्राओं के अलावा अंकित प्रमोद, हेमंत, राहुल, तनवीर, महेंद्र, प्रदीप, रंजना मौर्या, प्राची निर्मल, पूजा, पूनम, उमा मौर्या, वंदना, कुंजन, सुनीता, बबली, सविता, आदि ने भी खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करते हुए पदक झटके। प्रतियोगिताएं कराने में डॉ. अरविंद, डॉ. बालेंद्र ने भी सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें