फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड्ढे में फंसकर छात्रों से भरा टेंपो अनियंत्रित होकर पलटा

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रों से भरा टेंपो पलटा, एक की मौत, छह घायल
विज्ञापन

अमावां (रायबरेली)। मिल एरिया थाना क्षेत्र में बुधवार शाम गड्ढे में फंसकर छात्रों से भरा टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में एक छात्र की दर्दनाक मौत हो गई। उस पर सवार छह छात्र घायल हो गए। पुलिस के साथ आसपास के लोगों ने घायल छात्रों को जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस हादसे का जांच कर रही है।
शहर के न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल त्रिपुला के छात्र शाम को छुट्टी होने के बाद टेंपो पर सवार होकर घर जा रहे थे। सिधौना गांव के पास सड़क पर गड्ढे में फंसकर टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के दुसौैती निवासी अर्पित (15) पुत्र अंजनी टेंपो के आगे वाले पहिये की चपेट में आकर दब गया। इससे अर्पित की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य छात्र दूर गिरने से घायल हुए। मृतक कक्षा 12 का छात्र था। हादसे की जानकारी से वहां पर मजमा लग गया। चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में मृतक का भाई आदित्य (13) के अलावा शिखर (13) पुत्र भीम सिंह निवासी बरेंदा, प्रथम (14) पुत्र संतोष बहादुर, शिवा (13) पुत्र रवींद्र निवासी दुसौती महराजगंज, सुनील (14) पुत्र शिव कुमार गिरि निवासी मठ फुरसतगंज जिला अमेठी और छात्र अनिकेत, आलोक दीक्षित घायल हुए। इसमें छात्र अनिकेत व आलोक को गंभीर चोटें आई हैं। छात्र अर्पित की मौत की सूचना से परिवारीजनों में कोहराम मच गया। घायल आदित्य अपने भाई की मौत से बिलख रहा था। एसओ रमेशचंद्र यादव का कहना है कि गड्ढे के चलते टेंपो पलट गया और हादसा हो गया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें