फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य पुरस्कार के लिए चयनित शिवशरण सिंह का पांच को होगा सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
शिवशरण सिंह को मिलेगा राज्य शिक्षक सम्मान
विज्ञापन

रायबरेली। राज्य पुरस्कार के लिए चयनित जिला स्काउट मास्टर शिवशरण सिंह का 05 सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर लखनऊ में सम्मानित किया जाएगा। अपने कार्यों की बदौलत राज्य पुरस्कार तक पहुंचने वाले शिवशरण इसको लेकर बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने न सिर्फ स्काउट गाइड की गतिविधियों को आगे बढ़ाया, बल्कि शिक्षा व्यवस्था के लिए भी बेहतर कार्य किए। महादानी बनने में भी अपना योगदान देते रहे। यही वजह रही कि वे इस मुकाम तक पहुंचे।
राज्य पुरस्कार वर्ष 2016 के लिए शिवशरण मौजूदा समय में हरचंदपुर ब्लॉक क्षेत्र के उच्च प्राथमिक स्कूल पूरे मौैहारी में तैनात हैं। स्कूल में शिक्षण, खेलकूद, स्काउटिंग की गतिविधियों के साथ-साथ जिला स्तर पर जिला स्काउट मास्टर के रूप में अपने उत्तरदायित्व के निर्वहन किया और स्काउट गाइड की गतिविधियों को आगे बढ़ाया। विशेष रूप से रक्तदान के लिए लोगों को प्रेरित किया। स्वयं भी 39 बार रक्तदान करके महादानी बने और अपनी पहचान बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनकी इसी कार्यशैली ने उनको राज्य पुरस्कार तक पहुंचाया। शिवशरण के उल्लेखनीय कार्यों के फलस्वरूप केंद्रीय स्वास्थ्य परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल, पूर्व विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. मनोज कुमार पांडेय और जिले के विधायकों की ओर से पहले भी सम्मानित किया जा चुका है। यही नहीं तत्कालीन डीएम चरनजीत सिंह, अमित गुप्ता, सूर्यपाल गंगवार और अनुज कुमार झा ने भी सम्मानित किया था। स्काउटिंग क्षेत्र में अच्छी सेवाओं के लिए शिक्षा निदेशक ने लॉग सर्विस मेडल एवं मेडल ऑफ मेरिट सम्मान प्रदान किया गया। कहते हैं कि 05 सितंबर को लखनऊ में सम्मानित किया जाएगा। इसको लेकर बहुत खुश हूं। हर शिक्षक को अच्छे कार्य करने चाहिए, ताकि समाज में उनका और मान सम्मान बढ़े।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें