फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राहकों को थमाया जा रहा था मिलावटी घी और बेसन

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राहकों को दिया जा रहा था मिलावटी घी और बेसन
विज्ञापन

रायबरेली। आम आदमी को दुकानों पर मिलावटी घी और बेसन थमाया जा रहा है। एफएसडीए की ओर से भेजे गए घी का एक और बेसन के दो नमूने जांच में फेल पाए गए हैं। जांच रिपोर्ट यहां आने पर अधिकारियों ने दुकानदारों को नोटिस जारी किया है। अधिकारियों का कहना है कि निर्माता कंपनी को भी लिखापढ़ी की जाएगी।
विज्ञापन

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी जेपी तिवारी ने बताया कि स्वराज नगर से मो. शकील की दुकान से श्याम भोग (घी) का नमूना जांच के लिए भेजा गया था। जांच में घी असुरक्षित पाया गया। उन्होंने बताया कि कैपिटल स्थित मनोज श्रीवास्तव की दुकान शिव प्रोविजन स्टोर से बेसन का नमूना लिया गया था। जांच में बेसन में बदबू की शिकायत पाई गई, जिससे उसका नमूना फेल आया। मुराईबाग स्थित उमाशंकर की दुकान से भी बेसन का लिया गया नमूना जांच में फेल पाया गया है। इस नमूने में भी बदबू की शिकायत मिली है। एफएसडीए के डीओ शशांक त्रिपाठी ने बताया कि नमूने फेल आने पर दुकानदारों के साथ निर्माता कंपनी को नोटिस जारी कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें