तेज हवा के साथ हुई हल्की बारिश, गर्मी से मिली राहत
रायबरेली। जिले में रविवार को शहर से लेकर देहात क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई। बारिश से उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली। सुबह से ही गर्मी से लोग बेहाल थे। कुछ लोगों ने भीगकर बारिश का लुत्फ उठाया। शहर के कई स्थानों पर हल्की बारिश में पानी भर गया। इससे लोगों को आने जाने में परेशानी हुई। देर रात तक आसमान में काले बादल छाए रहे और हल्की हवा चलती रही।
दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट ली। देखते ही देखते हवा चलने के साथ हल्की बारिश शुरू होना हो गई। हालांकि कुछ देर हल्की बारिश हुई। बारिश से गर्मी से बेहाल लोगों को राहत मिली। बारिश से शहर के जिला अस्पताल चौराहा, पुलिस लाइंस चौराहा पर पानी भर गया। इसी तरह मुंशीगंज कस्बे में पानी भर गया। व्यापारी वीरेंद्र अग्रहरि, राज नारायण अग्रहरि का कहना है कि बारिश से गर्मी से राहत मिली। बारिश की वजह से पानी भरने से आने जाने में जरूर दिक्कत हुई।