फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटनाओं में बारात से लौट रही महिलाओं समेत 18 घायल

Thu, 25 Feb 2016 11:25 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में गुरुवार को अलग-अलग जगहों पर तीन वाहन बेकाबू होकर पलट गए। जिसमें बारात से लौट रहीं महिलाओं समेत 18 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


तिलोई प्रतिनिधि के मुताबिक मोहनगंज थाना क्षेत्र में रायबरेली-फैजाबाद मार्ग पर अलाईपुर गांव के पास गुरुवार सुबह बाइक सवार को बचाने के चक्कर में जीप बेकाबू होकर खड्ड में पलट गई।

हादसे में जगदीशपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर निवासी जीप चालक संतोष तिवारी, गुड़िया, सोना, तनु, पूनम, शिवांश, विशाल गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को सीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


यह हादसा उस वक्त हुआ जब एक ही परिवार के सभी लोग रायबरेली में एक बारात में शामिल होकर घर जा रहे थे। थानेदार रामराघव सिंह ने बताया कि बाइक सवार को बचाने के चक्कर में जीप बेकाबू हुई। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।

महराजगंज प्रतिनिधि के मुताबिक जिहवा गांव निवासी श्रवण, राजू, राममिलन और साहबदीन बुधवार को बारात में शामिल होने के लिए हरचंदपुर गए थे। देर रात एक पिकअप से वापस जा रहे थे।

महराजगंज-बछरावां रोड पर रवना गांव के पास पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गई। हादसे में चारों घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।

वहीं सोथी गांव के पास बाइक और साइकिल की टक्कर में गांव निवासी राजेश कुमार, हरीराम, उसका बेटा राहुल गंभीर रूप से घायल हो गए। हरीराम बेटे को लेकर साइकिल से महराजगंज जा रहा था, जबकि राजेश बाइक से घर लौट रहा था।

कोतवाल कुलदीप तिवारी का कहना है कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा। राही प्रतिनिधि के मुताबिक सुबह परशदेपुर की ओर से तेज रफ्तार जीप रायबरेली की ओर जा रही थी।
विज्ञापन


इसी दौरान भुएमऊ के पास अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे लगे पेड़ से भिड़ गई। हादसे में राजकीय कॉलोनी निवासी जीप चालक गुड्डू और जीप में सवार तीन अन्य लोग घायल हो गए। एसओ एसएन सिंह यादव ने बताया कि घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें