फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: डायरिया से डेढ़ साल के बच्चे की मौत

Sun, 09 Aug 2026 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
जिला अस्पताल की ओपीडी में चिकित्सक कक्ष के बाहर मरीज व तीमारदारों की लगी भीड़। 
विज्ञापन
रायबरेली। मौसम में बदलाव आने के बाद जिले में डायरिया और बुखार का प्रकोप बढ़ गया है। जिला अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती कराए गए डेढ़ साल के एक बच्चे की शुक्रवार की रात मौत हो गई। शनिवार को बुखार और डायरिया के कई मरीजों को भर्ती करके इलाज शुरू किया गया।
विज्ञापन


डलमऊ क्षेत्र के देवन्ना गांव निवासी श्रेयांश (डेढ़ साल) पुत्र श्यामू को उल्टी-दस्त के कारण हालत बिगड़ने पर गत शुक्रवार की शाम जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया। रात में इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई। शनिवार को उल्टी-दस्त और बुखार के चपेट में आने के बाद दीक्षा (17), राम प्रताप (70), सहनवाज (30), बुद्धराम (25), श्रीकांत (23), रामकली (60) आदि मरीजों को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। ओपीडी में भी मरीजों की भीड़ रही।

परचा काउंटर से लेकर दवा काउंटर और ओपीडी कक्षों के बाहर मरीजों को बारी आने का इंतजार करना पड़ा। जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. सलीम का कहना है कि मौसम में बदलाव के कारण मरीज बढे़ हैं। ऐसे में लोग एहतियात बरतें। समस्या होने पर अस्पताल पहुंचकर इलाज शुरू कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें