फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: आग लगने से 18 बिस्वा फसल राख

Sat, 29 Mar 2025 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली-परशदेपुर। गर्मी बढ़ने के साथ आग लगने की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। शुक्रवार को रोहनिया और परशदेपुर क्षेत्र में आग लगने से 18 बिस्वा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।
विज्ञापन

रोहनिया ब्लॉक क्षेत्र के घनेही गांव के बाहर शार्ट सर्किट से गेहूं की फसल में आग लग गई। इससे सुखदेव के खेत में बोई 10 बिस्वा गेहूं की फसल जल गई। ग्रामीणों ने बताया कि खेत के ऊपर से बिजली के तार गुजर रहे हैं। जर्जर और ढीले तारों में शार्ट सर्किट से निकली चिंगारी से आग लग गई। कई बार तार कसवाने की मांग अवर अभियंता से की गई, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। अवर अभियंता अवनीश कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। लेखपाल रविंद्र मौर्य ने क्षति का आकलन किया है।
उधर, परशदेपुर चौकी क्षेत्र के बछवलखुर्द गांव निवासी सुंदरलाल का संजयनगर गांव के पास खेत है। दोपहर को अज्ञात कारण से गेहूं के खेत में आग लग गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक किसान का आठ बिस्वा गेंहू की फसल जल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें