फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

174 स्वास्थ्यकर्मियों की जांच, गैर संचारी रोगों से ग्रसित मिले सात

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में कोरोना से लोगों को बचाने और संक्रमितों के इलाज में लगे स्वास्थ्य कर्मी सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने फिट हेल्थ वर्कर अभियान शुरू किया है। जिले में अब तक 174 स्वास्थ्यकर्मियों की सेहत की जांच कराई गई है। इसमें सात लोग गैर संचारी रोगों से ग्रसित मिले। 23 अक्तूबर तक सभी की हाइपरटेंशन, डायबिटीज और सामान्य कैंसर की जांच की जाएगी।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. वीरेंद्र सिंह ने बताया कि जिले के सभी स्वास्थ्यकर्मियों एवं सामुदायिक स्वास्थ्य कर्मियों, आशा बहुओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आदि को सेहतमंद रखने के लिए जांच शुरू कराई गई है। गैर संचारी रोगों कैंसर, डायबिटीज एवं हाइपरटेंशन की जांच की जा रही है। इस अभियान के तहत शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र की आशा कार्यकर्ताओं, एएनएम, स्टाफ नर्स, लैब टेक्नीशियन, चिकित्सा अधिकारियों एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों के साथ शहरी स्थानीय निकायों के सभी स्वच्छता कर्मियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं की जांच जिला अस्पताल, सीएचसी और पीएचसी में कराई जा रही है।
उन्होंने बताया कि यह जांच आयुष्मान भारत योजना के तहत बिना किसी शुल्क के होगी। कार्यक्रम की समाप्ति पर सभी स्वास्थ्यकर्मियों को फिट हेल्थ वर्कर का प्रमाणपत्र भी दिया जाएगा। जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि अब तक 41 आशा बहुओं, 23 चिकित्साधिकारियों, 19 एएनएम, 24 स्टाफ नर्स, नौ लैब टेक्नीशियन, पांच फार्मासिस्ट, 32 कम्युनिटी हेल्थ वर्कर, पांच सपोर्ट स्टाफ, और 16 शहरी स्थानीय निकायों के स्वच्छता कर्मियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की स्वास्थ्य की जांच की गई। जिसमें दो एएनएम, दो सपोर्ट स्टाफ, चतुर्थ श्रेणी कर्मी और तीन चिकित्साधिकारी गैर संचारी रोगों से ग्रसित मिले, जिन्हें चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें