रायबरेली। ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को डंपर ने बाइक सवार किसान इटौरा बुजुर्ग निवासी गोकरन पांडेय (50) को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से उसे सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. आरबी यादव ने बताया कि अस्पताल पहुंचने से पहले किसान की मौत हो चुकी थी। कोतवाल पंकज तिवारी ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।