फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश भेजने के नाम ऐंठे 93 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। एक युवक ने विदेश भेजने के नाम 93 हजार रुपये ऐंठ लेने की शिकायत रविवार को पुलिस से की है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन



उन्नाव जिले के अचलगंज थाना क्षेत्र के हसनापुर गांव निवासी चंद्रप्रकाश ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के महमदमऊ गांव निवासी एक युवक ने विदेश भेजने के नाम पर उससे 75 हजार रुपये खाते में जमा करवाए थे।
विज्ञापन



उसके बाद आरोपी ने 18 हजार रुपये नकद लिए थे। काफी समय बीत जाने के बाद जब आरोपी ने उसे विदेश नहीं भेजा तो उसने रुपया वापस करने को कहा।


लेकिन आरोपी न तो रुपये वापस कर रहा है और न ही उसे विदेश भेज रहा है। पीड़ित ने आरोपी के विरुद्ध तहरीर पुलिस को दी है। प्रभारी निरीक्षक संजय मौर्य ने बताया कि ऐसा कोई मामला संज्ञान में नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें