फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने बैंक के बाहर से 49 हजार लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
परशदेपुर (रायबरेली)। बैंक के बाहर रुपये गिन रहे युवक से तीन बदमाश 49 हजार लूटकर भाग निकले। जब तक लोग उसके पीछे दौड़ते, तब तक बदमाश बाइक पर सवार होकर ओझिल हो गए। वारदात नसीराबाद थाने से चंद कदम की दूरी पर हुई। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



नसीराबाद के डूडी बरगदही मजरे लखापुर गांव निवासी जयकरन अपने बेटे संदीप के साथ पंजाब नेशनल बैंक की नसीराबाद शाखा से रुपये निकालने गया था।


बैंक से 49 हजार रुपये निकाले और दोनों बाहर आ गए। इसी दौरान जयकरन ने बेटे संदीप को नोट गिनने के लिए दे दिए। संदीप रुपये गिन ही रहा था, तभी अज्ञात तीन बदमाश उसके पास पहुंचे।


एक बदमाश सहज जन सेवा केंद्र का पता पूछने लगा। तभी दूसरा युवक रुपये लूटकर बाइक पर सवार होकर भाग निकला। जब तक लोग कुछ समझ पाते, तब तक तीनों युवक बाइक से भाग निकले। एसआई गिरिजाशंकर पांडेय ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें