फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शैक्षिक सत्र 2019 से एम्स में शुरू होगी पढ़ाई: सिंघल

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। स्वास्थ्य मंत्रालय भारत सरकार के अपर सचिव अरुण कुमार सिंघल ने सोमवार को एम्स की ओपीडी का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि अगले शैक्षिक सत्र 2019 से यहां मेडिकल छात्रों का एडमिशन लेकर शिक्षण कार्य शुरू कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


हॉस्पिटल के भवन के निर्माण का निरीक्षण करके निर्माण एजेंसी को काम को जल्द से जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए गए हैं। एम्स की ओपीडी में एक-एक करके बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने का प्रयास किया जा रहा है। वर्ष 2020 से एम्स अपनी पूरी क्षमता के साथ काम शुरू कराने का लक्ष्य रखा गया है।

अपर सचिव अरुण कुमार सिंघल अपरान्ह करीब 3.30 बजे एम्स पहुंचे। उन्होंने ओपीडी का निरीक्षण किया। डॉक्टरों व मरीजों से बात करके स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी ली। पंजीकरण काउंटर पर जाकर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को देखा। रामा कंट्रक्शन कंपनी द्वारा कराए जा रहे मेडिकल कॉलेज व हॉस्पिटल के निर्माण की गुणवत्ता मौके पर पहुंचकर देखी और समय से कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए। आवासीय ब्लॉक और डाइनिंग ब्लॉक को भी देखा। उन्होंने बताया कि बाउंड्रीवाल का भी निर्माण जल्द शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन


अपर सचिव के आने से पहले एम्स के ओएसडी डॉ. डीपी बेहरा, अधीक्षक अशोक कुमार, रामा कंट्रक्शन कंपनी के जीएम बीएन त्रिपाठी, जीपी श्रीवास्तव आदि की टीम ने भी एम्स परिसर का निरीक्षण किया। हॉस्पिटल के निर्माणाधीन भवन को भी देखा। अपर सचिव को निर्माणाधीन स्थल पर लगाए गए अस्पताल के मैप को भी दिखाया गया। इस मौके पर डीएम संजय कुमार खत्री, एसपी सुजाता सिंह, एसडीएम सदर प्रदीप वर्मा, प्रशासनिक अधिकारी समीर शुक्ला आदि मौजूद रहे।

राज्य सरकार दिलाएगी 52 एकड़ जमीन
अपर सचिव अरुण कुमार सिंघल ने बताया कि 52 एकड़ जमीन की व्यवस्था राज्य सरकार कराएगी। इसके लिए जल्द ही प्रस्ताव भेजा जाएगा और जल्द ही जमीन अधिग्रहण का कार्य शुरू होगा। उन्होंने बताया कि अब तक जो भी जमीन उपलब्ध है, उस पर निर्माण कार्य चल रहा है।

रिपोर्ट मंत्रालय को देंगे : बेहरा
एम्स के ओएसडीए डीपी बेहरा ने बताया कि एम्स को लेकर मंत्रालय गंभीर है। विजिट पर आए हैं और यहां की सेवाओं के साथ ही निर्माण के संबंध में प्रगति की रिपोर्ट मंत्रालय को दी जाएगी। अभी तक का पड़ताल में एम्स की सारी स्वास्थ्य सुविधाएं सही पाई गई। मंत्रालय अगले सत्र से शिक्षण कार्य आरंभ कराने की तैयारी में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें