फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोन से परेशान करता था लड़का,

विज्ञापन
विज्ञापन
जगतपुर (रायबरेली)। थाना क्षेत्र के पूरे विजयी मजरे पूरबगांव में एक किशोरी संदिग्ध हालात में फंदे पर लटकी मिली। वह कक्षा-10 की छात्रा थी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन



पूरे विजयी गांव निवासी छाया (16) ने शुक्रवार शाम दादा के घर में दरवाजे के रोशनदान से दुपट्टे के सहारे फांसी लगा ली। आत्महत्या की जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया।


पिता खेती कर परिवार का पालन पोषण करता है। उसकी मां पूनम सिंह व चार छोटी बहनें हैं। मां पूनम सिंह का आरोप है कि गांव का एक लड़का अक्सर फोन कर बेटी को परेशान करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन



वह बलिकरन सिंह इंटर कॉलेज जगतपुर में कक्षा 10 की छात्रा थी। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें