फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत की बैठक में 80 लाख की कार्ययोजना पास

विज्ञापन
विज्ञापन
शिवगढ़ (रायबरेली)। ब्लॉक सभागार में गुरुवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक में गहमागहमी के बीच 80 लाख की कार्य योजना का प्रस्ताव पास हुआ।
विज्ञापन



ब्लॉक प्रमुख नीरज कुमारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में क्षेत्र पंचायत सदस्यों व प्रधानों ने समस्याएं रखी, जिनके निराकरण का भरोसा ब्लॉक प्रमुख ने दिया। विधायक रामनरेश रावत ने समस्याओं के निस्तारण के लिए आश्वासन दिया।


बैठक में एडीओ पंचायत सुशील चंद्र पांडेय ने पिछले वित्तीय वर्ष की कार्ययोजना पढ़कर सुनाया। क्षेत्र पंचायत सदस्य व ग्राम प्रधानों ने सामूहिक रूप से शिवगढ़ रोड पर जनहित में नाली निर्माण कराने की बात रखी।
विज्ञापन



बीडीओ ने निर्माण कराने की बात कही। विधायक रामनरेश रावत ने ग्राम प्रधानों व बीडीसी को सोलर लाइट देने की घोषणा की। ब्लॉक के सामने पंडित अटल बिहारी वाजपेई स्मृति द्वार बनाने की मांग की गई।
विज्ञापन



विधायक ने इसके लिए पांच लाख रुपये देने की घोषणा की। कुंभी ग्राम प्रधान दिग्विजय सिंह चौहान, विनय वर्मा, नंदकिशोर तिवारी, उमेश सिंह, लक्ष्मण सिंह, राकेश त्रिवेदी, मनोज त्रिवेदी ने ब्लॉक प्रमुख सामने ग्राम पंचायतों में सरकार द्वारा सहायता न मिलने की बात रखी।


इस अवसर पर प्रधान संघ अध्यक्ष विनोद सिंह, शिव पलटन द्विवेदी, अखिलेश मिश्रा, कृष्णकांत शुक्ला, रामहेत रावत, रतिपाल रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें