रायबरेली। महराजगंज क्षेत्र में ग्रामीण अभियंत्रण सेवा विभाग (आरईडी) की ओर से बनवाई गई कठवारा से नवोदय विद्यालय तक की सड़क की गुणवत्ता को जांचने के लिए शनिवार को डीएम संजय कुमार खत्री पहुंचे।
डीएम ने देखा कि सड़क कई जगह काली के स्थान पर सफेद है। सड़क के किनारे नाली व सड़क सुरक्षा के लिए ईटों की लेयर स्पष्ट नहीं है।
सड़क में मनमानी मिलने पर चार स्थानों से निर्माण सामग्री के नमूने सील करवाकर जांच के लिए भिजवाया। डीएम ने आरईडी के एक्सईन और इंजीनियरों को जमकर फटकार भी लगाई।
आरईडी ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से बनी कठवारा से नवोदय विद्यालय की सड़क का दोबारा निर्माण कराया है। सड़क की गुणवत्ता को जांचने के लिए शनिवार को डीएम स्वयं पहुंचे।
डीएम को सड़क की गुणवत्ता मानकों पर नहीं मिली। डामर रोड होने के कारण सड़क को काले रंग का होना चाहिए, लेकिन कई स्थानों पर सड़क सफेद रंग की दिखी।
डीएम ने चार स्थानों पर सड़क की खोदाई कराकर नमूना सील कराया और जांच के लिए भेजा। डीएम ने अधिशासी अभियंता समेत अन्य अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई।
एक्सईएन न कहा, बारिश से खराब हुई सड़क
आरईडी के अधिशासी अभियंता आरके सचान का कहना है कि बरसात के दिनों में सड़क पूरी तरह से डूबी हुई थी, जिससे सफेदी आ गई है।
सड़क तीन मीटर थी, जिसे 3.75 मीटर चौड़ा किया गया है। रोल्ट कांपलेेक्शन का कार्य बरसात के कारण हल्का हो गया है, जिसे मौसम खुलते ही दुरुस्त कराया जाएगा। साइड की ईंट सुरक्षा के लिए लगी हुई है, जो पानी के कारण धंस गई है, जो स्पष्ट नहीं दिख पा रही है।