फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीआई से मारपीट करने का आरोपी कंडक्टर निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। रायबरेली डिपो में तैनात एक परिचालक कमाई के चक्कर में बिना टिकट के ही पांच मुसाफिरों को सफर करा रहा था। चेकिंग के लिए सहायक यातायात निरीक्षकों ने जब बस को रोका तो परिचालक ने प्रयाग डिपो के दो टीआई के साथ मारपीट की। इस मामले की पुलिस जहां प्रकरण की जांच कर रही है, वहीं एआरएम ने परिचालक को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

13 जुलाई को रायबरेली डिपो की बस इलाहाबाद गई थी। इलाहाबाद से सवारियां भरकर रायबरेली लौट रही थी। बताया जाता है कि इलाहाबाद के मलाका के पास प्रयाग डिपो में तैनात दो टीआई ने चेकिंग के लिए बस को रोक लिया। टीआई भोला सिंह समेत दो सहायक यातायात निरीक्षकों ने चेकिंग शुरू की तो परिचालक उनसे भिड़ गया। टीआई की मानें तो बिना टिकट के पांच मुसाफिरों को सफर कराया जा रहा था। टिकटिंग मशीन चेक करने का प्रयास किया तो परिचालक ने मशीन भी नहीं दी। परिचालक ने दोनों सहायक यातायात निरीक्षकों के साथ मारपीट की। इस मामले की इलाहाबाद पुलिस प्रकरण की जांच कर रही है। उधर, रायबरेली डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक कैलाश राम ने बताया कि दो टीआई के साथ हाथापाई व मारपीट करने वाले परिचालक इमरान अहमद को सस्पेंड कर दिया गया है। विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें