फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईवीएम के साथ लगाई जाने वाली

विज्ञापन
विज्ञापन
940 वीवी पैट मशीनें जाएंगी गाजियाबाद
विज्ञापन

रायबरेली। विधानसभा चुनाव में ईवीएम के साथ लगने वाली 940 वीवी पैट मशीनें गाजियाबाद जाएंगी। यह मशीनें पांच ट्रकों में लोड कराई जा रही है, जो शुक्रवार सुबह ले जाई जाएंगी। उधर, एआरटीओ ने इन ट्रकों को जबरिया पकड़ लिया गया, जिससे चालकों में नाराजगी है। उनका कहना है कि बिना मालिकों के जानकारी दिए उनको पकड़ लिया गया है। इससे वापस जाने पर उनकी नौकरी जा सकती है। हालांकि एडीएम का कहना है कि किसी के साथ अन्याय नहीं होगा।
ईवीएम में लगने वाली वीवी पैट मशीनों को गाजियाबाद ले जाने के लिए एआरटीओ ने जबरदस्ती पकड़कर ट्रकों को कलेक्ट्रेट में खड़ा करा दिया। इन वाहन चालकों में शिवम व राजकरन आदि का कहना है कि उनको मशीनें ले जाने के बारे में मालिकों को जानकारी नहीं देने दी गई। गाजियाबाद मशीन छोड़कर वापस जाने पर उनकों न सिर्फ प्रताड़ित किया जाएगा, बल्कि नौकरी भी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीएम वित्त एवं राजस्व डॉ. राजेश कुमार प्रजापति ने बताया कि विधानसभा में ईवीएम के साथ वीवी पैट मशीन लगनी थी, लेकिन ऐन मौके पर नहीं लगाने के निर्देश दिए गए थे। इन मशीनों को लगाने का मकसद था कि वोटर ने जिस उम्मीदवार को वोट दिया है कि वह वोट उसको मिला या नहीं। इसकी पर्ची निकलती। हालांकि पर्ची वोटर को नहीं मिलती। उन्होंने बताया कि ट्रक चालकों को जबरदस्ती लाने की सूचना पर जरूरतमंद चालकों को जाने दिया गया। किसी के साथ जबरदस्ती नहीं की जाएगी। जो ट्रक मशीनें लेकर जाएंगे। उनको भुगतान कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें