फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में श्रमिक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में श्रमिक की मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यरो
सरेनी (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में एक श्रमिक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सुबह घर के बाहर बबूल के पेड़ से रस्सी के सहारे उसका शव लटकता पाया गया। उसने बैंक से 17 हजार रुपये निकाले थे, लेकिन उसके पास से महज 500 रुपये मिले। इलाकाई लोग हत्या किए जाने की आशंका जता रहे हैं। पुलिस मामले को पृथम दृष्टया खुदकुशी मानते हुए शव को पीएम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

सरेनी थाना क्षेत्र के लोहरामऊ गांव निवासी दिलीप कुमार (21) पुत्र सूर्यबली लखनऊ में मजदूरी करता था। इधर, घर आया था। गुरुवार को दिलीप कुमार ने बैंक ऑफ बड़ौैदा की शाखा सरेनी से 17 हजार रुपये निकाले। इसके बाद वापस घर लौटकर नहीं आया। शुक्रवार की सुबह दिलीप कुमार का घर के पास बबूल के पेड़ से रस्सी के सहारे लटकता शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक के जेब से महज 500 रुपये मिले, जबकि उसने बैंक से 17 हजार रुपये निकाले थे। दिलीप की मौत से मां छेदाना का कहना है कि बेटा मजदूरी करता था। पासबुक लेकर बैंक गया था। वहां से रुपया निकाला। किस लिए रुपया निकालना था, इस बारे में भी नहीं बताया था। एसओ अरुण सिंह का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने पर युवक की मौत की सही जानकारी हो सकेगी। वैसे पृथम दृष्टया मामला खुदकुशी का लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें