फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: 163 किलो नमकीन व 3.90 लाख का पान मसाला जब्त

Fri, 30 Oct 2026 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। दिवाली से पहले मिलावटखोरी और घटिया खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने बृहस्पतिवार को छापेमारी की। सदर तहसील के रसेहता में 163 किलोग्राम नमकीन और तकिया बूढ़नपुर स्थित किराना स्टोर से 3.90 लाख रुपये कीमत का 837 पैकेट कायम पान मसाला जब्त किया गया। नमकीन और पान मसाले के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं।
विज्ञापन

खाद्य आयुक्त और डीएम के निर्देश पर जिले में मिलावटखोरी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। मुखबिर की सूचना पर सहायक खाद्य आयुक्त द्वितीय मानिक चंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम ने सदर तहसील के अमावां क्षेत्र में कई प्रतिष्ठानों पर छापा मारा।
रसेहता में अर्जुन सिंह के नमकीन निर्माण स्थल पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी अभय प्रताप सिंह और उदय राज मौर्य ने नमकीन की गुणवत्ता जांची। प्रथम दृष्टया गुणवत्ता संदिग्ध मिलने पर 163 किलोग्राम नमकीन सीज कर दी गई। इसकी कीमत 17,930 रुपये बताई गई है। टीम ने नमूना लेकर जांच के लिए भेजा।
विज्ञापन

इसके बाद टीम ने तकिया बूढ़नपुर स्थित सचिन किराना स्टोर पर कार्रवाई की। यहां कायम पान मसाले का नमूना लिया गया। जांच में खामियां मिलने पर 3.90 लाख रुपये कीमत के 837 पैकेट जब्त कर लिए गए।
टीम ने अन्य प्रतिष्ठानों का भी निरीक्षण किया। वहां मिली खामियों को दूर करने के लिए संचालकों को नोटिस दिए गए। सहायक खाद्य आयुक्त द्वितीय मानिक चंद्र सिंह ने बताया कि दिवाली को देखते हुए मिलावटखोरी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें