फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएम ने रवाना की कारखाने बनी पहली अत्याधुनिक नान एसी चेयर कार

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज (रायबरेली)। बॉयो वेक्यूम टॉयलेट, डीप फ्र ीजर, तकिये की आकार की सीटें, लगेज रखने के लिए अतिरिक्त जगह।
विज्ञापन



ऐसी ही कई अनगिनत खूबियों से लैस प्रथम नॉन एसी चेयर कार को महाप्रबंधक सुनीत शर्मा व वरिष्ठ तकनीशियन श्याम लाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस प्रथम निर्मित चेयर कार से कारखाने ने विकास की शृंखला में आज एक और नया आयाम स्थापित किया है।


महाप्रबंधक सुनीत शर्मा ने बताया कि आधुनिक रेल डिब्बा कारखाने द्वारा प्रथम निर्मित नॉन एसी चेयर कार कोच में 102 लोगों के बैठने की व्यवस्था है।


इस कोच में सीट को सुंदर बनाने के लिए रेक्सीन के साथ सिलीकॉन फोम से सीट को तकिये जैसा आकार दिया गया है। इस कोच में कई नई खूबियों को जोड़ा गया है।


इनमें से बोगी के साथ एअर स्ंिप्रग, मॉड्यूलर टाइप चौड़ी खिड़की, मॉड्यूलर शौचालय, बॉयो वेक्यूम टॉयलेट, डीप फ्र ीजर, हॉट केस और बॉटल कूलर (कंपार्टमेंट एरिया), हॉट वाटर बॉयलर, कप बोर्ड, एल्यूमुनियम पाउडर से कोटिंग के साथ अधिकतम सामान रखने के लिए रैक, चार इमरजेंसी विंडो, तीन शौचालय, वाटर प्यूरीफायर दिया गया है।
विज्ञापन



साथ ही यात्रियों की सुविधाओं का ध्यान रखते हुए अधिकतम चार्जिंग प्वाइंट दिए गए हैं। साफ-सफाई का ख्याल रखते हुए लकड़ी के शेड के साथ बेहतर पीवीसी फर्श बनाया गया है। जिससे कोच की सुंदरता बढ़ गई है।
विज्ञापन



कोच की रवानगी के दौरान आधुनिक रेल डिब्बा कारखाने (आरेडिका) के पीसीएमई अनूप कुमार, पीसीएमएम एके पांडे, पीएफए दावा छेरिंग के साथ सभी वरिष्ठ अधिकारी, पर्यवेक्षक व कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें