फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर के कांप्लेक्स समेत 20 अवैध भवन होंगे सील

विज्ञापन
विज्ञापन
डॉक्टर के कांप्लेक्स समेत 20 अवैध भवन होंगे सील
विज्ञापन

रायबरेली। शहर में मनमाने तरीके से बनवाए जा रहे डॉक्टर के कांप्लेक्स समेत 20 अवैध भवनों को सील करने के आदेश दिए गए हैं। आरडीए उपाध्यक्ष व डीएम संजय कुमार खत्री ने संबंधित जोन के अवर अभियंताओं को अवैध भवनों को सील करके रिपोर्ट देने के आदेश दिए हैं। पूर्व में चालान और निर्माण कराने वालों को नोटिस के बाद भी भवनों के नक्शे पास नहीं कराए गए।

अब डीएम के कड़े रुख से अवैध ढंग से निर्माण कराने वालों में हड़कंप मच गया है। शहर में बिना मैप पास कराए और बिना कागजी खानापूरी पूर्ण कराए अवैध रूप से निर्माण कार्य कराया जा रहा है। पूर्व में अवर अभियंताओं ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्यों का चालान किया था। निर्माण कराने वालों को नोटिस देकर सात दिन में मैप प्रस्तुत करने के आदेश दिए गए थे, लेकिन किसी ने भी प्रक्रिया पूरी नहीं कराई।
विज्ञापन


मामले में आरडीए उपाध्यक्ष ने डॉ. नसीर के कांप्लेक्स समेत 20 भवनों को सील करने के आदेश दिए हैं। इससे हड़कंप मच गया है। आरडीए सचिव एके राय ने बताया कि पूर्व में भवनों का चालान कराकर निर्माण कराने वालों को नोटिस भेजा गया था, लेकिन मैप पास नहीं कराने पर उपाध्यक्ष ने 20 भवनों को सील करने के आदेश दिए हैं। अलग-अलग तारीखों में भवनों को सील कराया जाएगा।

शहर के रेलवे स्टेशन स्थित हरिश्चंद्र श्रीवास्तव, जगदीपुरम की गीता सिंह, सिविल लाइंस के अनिल सिंह, आजाद नगर के हाफिज निसार, जगदीशपुरम के गंगा सिंह, किला बाजार के मो. हसीन खान, मनिकारोड के आमिर, कांशीराम कॉलोनी के मनोज कुमार और शक्तीनगर के राहुल सिंह के भवन सील किए जाएंगे।
विज्ञापन


इसके अलावा आईटीआई रोड पर मालती त्रिपाठी, रूपेश सिंह, एकता विहार में अतुल श्रीवास्तव, वंदना शोरूम के पास स्थित डॉ. नसीर के कांप्लेक्स, एकता विहार में अशोक कुमार, मनिका रोड के अमरीश पांडेय, सुनील कुमार, मोनू तिवारी, घोसियाना के नईम, एकता विहार की किरन सिंह और लखनऊ रोड स्थित सर्वेश सिंह के भवनों को सील किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें