फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खराब मौसम के कारण नहीं आए प्रमुख सचिव

विज्ञापन
विज्ञापन
खराब मौसम के कारण नहीं आए प्रमुख सचिव
विज्ञापन

रायबरेली। खादी एवं ग्रामोद्योग के प्रमुख सचिव नवनीत सहगल का दो दिवसीय जनपद दौरा गुरुवार को खराब मौसम के कारण स्थगित हो गया। अब वे अगले सप्ताह आएंगे। हालांकि तारीख बाद में तय होगी। मालूम हो कि शासन के निर्देश पर हर महीने खादी ग्रामोद्योग के प्रमुख सचिव दो दिन तक जिले में रहकर विकास कार्यों की जमीनी हकीकत देखते हैं। इस माह वे 14 फरवरी को यहां आने वाले थे, लेकिन गुरुवार सुबह से ही मौसम खराब होने के कारण कार्यक्रम स्थगित हो गया। सीडीओ राकेश कुमार ने बताया कि अपरिहार्य कारणों से प्रमुख सचिव का दो दिवसीय दौरा स्थगित हो गया है। अगली तारीख शासन स्तर से तय होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें