फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हंगामे के बाद उप डाकघर में वसूली रुकी, रुपये लौटाए

विज्ञापन
विज्ञापन
शिवगढ़ (रायबरेली)। उप डाकघर शिवगढ़ में आधार कार्ड बनाने के नाम पर अधिक रुपये वसूलने की बात से गुरुवार को लोगों का गुस्सा भड़क गया।
विज्ञापन



लोगों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया तो डाकघर के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। अवैध वसूली बंद करने के साथ ही वसूले गए रुपये भी लौटाए। इस पर लोगों का गुस्सा शांत हुआ।


उप डाकघर शिवगढ़ में आधार कार्ड बनाया जा रहा है। आरोप है कि भवानीगढ़ के पूर्व प्रधान लल्लन सिंह, रामनरेश सिंह आधार कार्ड में संशोधन करने के लिए उप डाकघर पहुंचे तो उनसे 70-70 रुपये वसूले गए।
विज्ञापन



इसी तरह अन्य लोगों से भी अधिक रुपये वसूले गए। एक-एक कर कई लोग एकत्र हो गए और हंगामा करने लगे। लल्लन सिंह व रामनरेश सिंह ने लिखित रूप से आरोप लगाया कि आधार कार्ड बनवाए जाने पर 70 रुपये लिए जा रहे हैं। ग्रामीणों के हंगामे के बाद कर्मचारी ने लोगों को 20-20 रुपये वापस कर दिए।
विज्ञापन


उप डाकघर के पोस्ट मास्टर सहदेव प्रसाद ने बताया कि आधार बनवाने के लिए 50 शुल्क पड़ता है। इस संबंध में उप डाकघर में स्पिल लगवा दी गई है। कर्मचारियों को अधिक रुपये न वसूलने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें