फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एफएसडीए की टीम का छापा, दूध, हल्दी और सौंफ का नमूना भरा

विज्ञापन
विज्ञापन
परशदेपुर (रायबरेली)। मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए गुरुवार को एफएसडीए की टीम ने छापेमारी की। इस दौरान दूध, हल्दी और सौंफ का नमूना भरकर जांच के लिए भेजा।
विज्ञापन



मटियारा चौराहा पर छापेमारी की सूचना पर कई दुकानदार तो अपनी दुकानें बंद करके भाग खडे़ हुए। इससे हड़कंप मच गया। पूर्व माध्यमिक स्कूल बरावां में बच्चों को मिलावटी खाद्य पदार्थ न खाने की बात कही।


एफएसडीए के अभिहित अधिकारी शशांक त्रिपाठी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी अरुण सिंह, राजेश तिवारी ने पछुवाबारा के पास राजा सिंह दूध बिक्री करने के जा रहा था। टीम ने दूध का नमूना भरा।
विज्ञापन



मटियारा चौराहा स्थित राजकुमार चौरसिया की दुकान से हल्दी का नमूना लिया गया। टीम के पहुंचने पर दुकानदारों में अफरातफरी मच गई। दुकानदार अपनी दुकानें बंद करके भाग खड़े हुए।


सलोन में परशदेपुर रोड पर जीशान किराना की दुकान से सौंफ का नमूना भरा गया। उधर, छतोह ब्लॉक क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक स्कूल बरावां में जागरूकता कार्यक्रम हुआ। अभिहित अधिकारी ने कहा कि बच्चे मिलावटी खाद्य पदार्थ का सेवन कतई न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें