फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गल्ला व्यवसायी को बदमाशों ने मारी गोली, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
परशदेपुर (रायबरेली)। नसीराबाद थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम गल्ला व्यवसायी को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। गोली उसके दाहिने पैर में लगी और छेदते हुए बाहर निकल गई। गंभीर हालत में उसे सीएचसी नसीराबाद ले जाया गया, जहां हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। बदमाशों की घेराबंदी की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इस घटना से नसीराबाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खुल गई है।
विज्ञापन



बभनपुर गांव निवासी अखिलेश कुमार (25) गल्ला व्यवसायी है। दोपहर बाद वह गेहूं बेचने के लिए मंडी समिति जायस गया था। देर शाम वह वहां से लौटा। परैया नमकसार चौराहे पर पान की गुमटी पर वह खड़ा था। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो बदमाश आए और अखिलेश को गोली मार दी। गोली उसके दाहिने पैर के घुटने के पास लगी।


सूचना पर पहुंचे परिवारीजनों ने गंभीर रूप से घायल अखिलेश को सीएचसी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सीएचसी के डॉ. आशीष कुमार ने बताया कि गोली पैर को छेदती हुई बाहर निकल गई। हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन



एसओ राकेश कुमार ने बताया कि जानकारी होने पर टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए घेराबंदी की गई थी, लेकिन बदमाश हाथ नहीं लगे। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें