फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता के भाई ने महिला चिकित्सक पर तानी रिवाल्वर

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा नेता के भाई ने महिला चिकित्सक पर तानी रिवाल्वर
विज्ञापन


रायबरेली। शहर में बुधवार को भाजपा नेता के भाई और उसके साथियों ने दबंगई दिखाते हुए महिला चिकित्सक पर रिवाल्वर तान दिया।

वाहन पार्किंग के विवाद में चिकित्सक के साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। घटना से अफरातफरी मच गई।

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन समेत साथी डॉक्टरों ने एएसपी से शिकायत की और रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई की मांग की। रिपोर्ट लिखाने को लेकर दिनभर गहमागहमी रही, लेकिन शाम तक तहरीर देने के बजाय आपस में सुलह समझौते की कोशिशें होती रहीं।

पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर पड़ताल की, लेकिन अब तक इस मामले में कोई तहरीर मिलने से इन्कार कर रही है। उधर, एएसपी शशिशेखर का कहना है कि डॉक्टर लोग शिकायत लेकर आए थे। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर भाजपा नेता के भाई और उसके साथियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


शहर के रफी नगर में डॉ. शैलजा सिंह का क्लीनिक है। सुबह 11 बजे डॉ. शैलजा सिंह और भाजपा नेता के भाई के बीच पार्किंग में वाहन खड़ा करने को लेकर विवाद हो गया।

बताते हैं कि भाजपा नेता के भाई अपने अन्य साथियों के साथ चिकित्सक के केबिन में घुस गए और महिला चिकित्सक पर रिवाल्वर तान दिया।

गालीगलौज करने के साथ जानमाल की धमकी दी। इससे वहां पर अफरातफरी मच गई। लोगों का मजमा लग गया। सूचना मिलने पर कार्यवाहक कोतवाल हंसराज यादव पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।

पुलिस के पहुंचने पर भाजपा नेता का भाई व उसके साथी भाग निकले और फोन पर एफआईआर दर्ज कराने पर धमकी दी।

घटना के बाद आईएमए के पदाधिकारी पीड़ित महिला चिकित्सक को लेकर एएसपी शशिशेखर सिंह से मिले और प्रकरण से अवगत कराया और कड़ी कार्रवाई की मांग की।

एएसपी ने मामले में कार्रवाई का भरोसा देकर आईएमए के पदाधिकारियों को शांत कराया। मामले को लेकर जिला अस्पताल से लेकर प्राइवेट डॉक्टरों में गहमागहमी रही।
विज्ञापन


तहरीर भी तैयार कर ली गई, लेकिन शाम तक दोनों पक्षों में सुलह की कोशिशें चलती रही। कार्यवाहक कोतवाल का कहना है कि महिला चिकित्सक की सूचना पर घटना की जांच की गई है। इस प्रकरण की कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें