फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनटीपीसी ने श्रम विभाग को मुआवजा बांटने के लिए सौंपे 3.21 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
एनटीपीसी ने श्रम विभाग को सौंपे 3.21 करोड़
विज्ञापन

रायबरेली। श्रम विभाग से एनटीपीसी को नोटिस मिलते ही बुधवार को एनटीपीसी के अधिकारियों ने अपर श्रमायुक्त लखनऊ के कार्यालय में 3.21 करोड़ रुपये जमा करा दिए हैं। श्रम विभाग श्रमिकों से संबंधित सभी प्रकार की जांचों को पूरा कराने के बाद मुआवजे की धनराशि उपलब्ध कराएगा।
एनटीपीसी की छठवीं यूनिट के बॉयलर में 1 नवंबर को धमाका हो गया था। उसी दिन 22 लोगों की मौत हो गई थी। बाद में कई और श्रमिकों की दिल्ली और लखनऊ के अस्पतालों में मौत हो गई। काफी संख्या में श्रमिक घायल हो गए थे। घायल श्रमिकों का दिल्ली और लखनऊ के अस्पतालों में इलाज चल रहा है। हादसे के बाद श्रमिकों को मुआवजा दिलाने के लिए सहायक श्रमायुक्त आभा श्रीवास्तव व उनकी टीम ने एनटीपीसी का निरीक्षण किया था। बाद में एनटीपीसी को नोटिस देकर श्रम विभाग के माध्यम से मुआवजे की धनराशि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे। नोटिस में मुआवजे की धनराशि जमा न किए जाने की दशा में मुकदमा करने की चेतावनी भी दी गई थी।
विज्ञापन

एनटीपीसी के अधिकारियों ने बुधवार को लखनऊ मंडल के अपर श्रमायुक्त कार्यालय पहुंचकर श्रमिकों को मुआवजा देने के लिए 3.21 करोड़ से अधिक की धनराशि जमा की है। बताया जा रहा है कि एनटीपीसी ने पहली किस्त जमा की है। अभी वह और धनराशि मुआवजे के लिए जमा करेगा। जमा की गई धनराशि 39 श्रमिकों के परिवारीजनों को मुआवजा देने के लिए है। इसमें मृत श्रमिक शामिल हैं।

मुआवजा मिलने में लग सकता है समय
श्रम विभाग में भले ही एनटीपीसी ने मुआवजे के लिए धनराशि जमा की है, लेकिन मृत श्रमिकों के परिवारीजनों को मुआवजे की धनराशि मिलने में समय लग सकता है। श्रम विभाग की टीम सभी पहलुओं की जांच करने के साथ ही एनटीपीसी में रजिस्टर्ड ठेकेदारों से श्रमिकों के संबंध में रिपोर्ट भी लेगा। जांच पूरी होने के बाद ही मुआवजे का भुगतान दिया जाएगा। किस श्रमिक को कितना भुगतान होना है। इसका भी परीक्षण मुआवजा देने से पहले किया जाएगा।
विज्ञापन


एनटीपीसी को श्रमिकों को मुआवजा देने के लिए नोटिस दी गई थी। एनटीपीसी की ओर से कुछ धनराशि अपर श्रमायुक्त के यहां जमा कराई गई है। जांच संबंधी सारी प्रक्रियाओं को पूरा कराने के बाद जल्द ही श्रमिकों को मुआवजे का भुगतान किया जाएगा। लखनऊ में जमा की गई धनराशि रायबरेली आएगी, जहां से पीड़ितों को बांटी जाएगी।- आभा श्रीवास्तव, सहायक श्रमायुक्त, रायबरेली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें