स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली
रायबरेली। राही ब्लॉक क्षेत्र के मुलिहामऊ में बुधवार को 66 यूपी बटालियन की ओर से स्वच्छता रैली निकाली गई। इसमें लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया गया। कर्नल डीएस चौहान, प्रशासनिक अधिकारी कर्नल उदयवीर, सूबेदार अनिल विष्ट ने कहा कि गांवों को साफ-सुथरा बनाने के लिए सभी को जागरूक होने की जरूरत है। घरोें के आसपास के साफ-सफाई रखे। गंदगी बढ़ने से बीमारियों बढ़ती हैं। इन बीमारियों को साफ-सफाई से ही कम किया जा सकता है। इस मौके अनिल रौतड़ी, कुलदीप सिंह, मनोहर सिंह, ग्राम प्रधान श्रीराम मौर्य आदि मौजूद रहे।