फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन इंद्रधनुष में लापरवाही पर सीएमओ सख्त

विज्ञापन
विज्ञापन
मिशन इंद्रधनुष में लापरवाही, 12 स्वास्थ्य कर्मियों को नोटिस
विज्ञापन

रायबरेली। सरकार भले ही स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए गंभीर हो, लेकिन अधिकारी इसको लेकर लापरवाही बरत रहे हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. डीके सिंह ने 12 स्वास्थ्य कर्मियों को नोटिस देकर 24 घंटे के अंदर स्पष्टीकरण तलब किया है। जवाब न देेने पर इनके सभी के खिलाफ निलंबन की कार्रर्वाई करने की बात कही है।
विज्ञापन

सीएमओ ने डॉ. डीके सिंह ने बताया कि मिशन इंद्रधनुष शुरू किया गया है। मिशन इंद्रधनुष के तहत बच्चों के टीकाकरण में लापरवाही बरतने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डीह में तैनात एएनएम कमला शर्मा, हरचंदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात एएनएम मंजूलता, सुधा सिंह और सरेनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात एएनएम लीलावती को नोटिस देकर स्पष्टीकरण तलब किया गया है। सीएमओ ने बताया कि जगतपुर, नसीराबाद, शिवगढ़, शहरी क्षेत्र में सीएचसीअधीक्षकों और स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारियों भी योजना में रुचि नहीं ले रहे थे, जिस पर नोटिस देकर स्पष्टीकरण तलब किया गया है। जवाब न देने पर निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें