फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला जिला अस्पताल में प्रसूता की मौत के बाद बवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला जिला अस्पताल में प्रसूता की मौत के बाद बवाल
विज्ञापन

रायबरेली। महिला जिला अस्पताल में गुरुवार को प्रसूता की मौत के बाद बवाल हो गया। गुस्साए परिवारीजनों ने न सिर्फ हंगामा किया, बल्कि अफसरों के साथ नोकझोंक और धक्कामुक्की की। उनका आरोप है कि चिकित्सक की ओर से प्रसव के नाम पर इलाज में लापरवाही बरती गई, जिससे प्रसूता की मौत हो गई। नवजात को घर वालों ने संभाला। एएसपी ने किसी तरह समझाया और कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया। महिला चिकित्सक के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी गई है। पुलिस घटना की पड़ताल कर रही है।
शहर के देवानंदपुर की रहने वाली गुड़िया (40) पत्नी सज्जन को प्रसव पीड़ा होने पर बुधवार रात महिला जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रात में गुड़िया ने एक बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद प्रसूता की हालत बिगड़ गई। सुबह गुड़िया की मौत हो गई। मौत से परिवारीजन आक्रोशित हो उठे और हंगामा शुरू कर दिया। पति सज्जन का आरोप है कि चिकित्सक की ओर से पैसे की मांग की जा रही थी। पैसा न देने पर इलाज में लापरवाही बरती गई, जिसके चलते पत्नी की मौत हो गई।
विज्ञापन

बवाल की सूचना पर सिटी मजिस्ट्रेट आलोक कुमार, सीओ शेषमणि उपाध्याय, एसडीएम सदर राजेश प्रसाद तिवारी मौके पर पहुंचे। इस दौरान परिवारीजनों ने अफसरों के साथ नोकझोंक व धक्कमुक्की की। सभी चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग कर रहे थे। बाद में एएसपी शशिशेखर सिंह मौके पर पहुंचे और परिवारीजनों को जांच कराकर कार्रवाई का भरोसा देकर शांत कराया। कोतवाल अशोक त्रिपाठी का कहना है कि तहरीर मिली है। जांच कराई जा रही है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।

खून की कमी थी
महिला जिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. रेनू चौधरी का कहना है कि प्रसूता के इलाज में कोई लापरवाही नहीं बरती गई है। न ही महिला चिकित्सक ने पैसे की मांग की थी। प्रसूता को खून की कमी थी। खून भी मिल गया था, लेकिन खून चढ़ने से पहले प्रसूता की मौत हो गई।
विज्ञापन

मामले की कराई जा रही जांच
एसडीएम सदर राजेश प्रसाद तिवारी ने बताया कि परिवारीजन महिला चिकित्सक पर पैसे मांगने और इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। इस मामले की तहरीर भी कोतवाली में दी गई है। जांच के बाद घटना की सही जानकारी हो पाएगी। मामला सही पाए जाने पर कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें