फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब बैरिक नंबर छह राजा यादव का नया ठिकाना

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरक नंबर छह राजा यादव का नया ठिकाना
विज्ञापन

- अप्टा कांड के हत्या आरोपी को अलग बैरक में रखा गया
- चारों हत्या आरोपियों की हर गतिविधि पर रखी जा रही नजर
अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली। अप्टा मजरे इटौरा कांड के हत्या आरोपी विजय कुमार उर्फ राजा यादव का नया ठिकाना अब बैरक नंबर छह हो गया है। इसके अलावा तीन अन्य हत्या आरोपियों को अलग-अलग बैरक में रखा गया है। जेल की चहारदीवारी के अंदर पहुंचे इन हत्या आरोपियों की हर गतिविधि पर जेल प्रशासन पैनी नजर रख रहा है।
ऊंचाहार थाना क्षेत्र के अप्टा मजरे इटौैरा बुजुर्ग गांव में सोमवार रात पूर्व प्रधान रोहित शुक्ला समेत पांच लोगों की बर्बरतापूर्वक तरीके से हत्या कर दी गई थी। इस मामले में महिला ग्राम प्रधान रामश्री के तीन बेटों राजा यादव, प्रदीप यादव, कृष्ण कुमार यादव और राम बहल को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया है। वहीं पूर्व ब्लॉक प्रमुख शिव कुमार यादव अब भी फरार हैं, जिनकी धरपकड़ के लिए पुलिस उनके संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। जेलर हरीश कुमार के मुताबिक वारदात के मुख्य आरोपी राजा यादव को जेल की बैरक नंबर छह में रखा गया है। इसके अलावा तीन अन्य आरोपियों को बैरक नंबर सात, बैरक नंबर वन ए और बैरक नंबर बी में रखा गया है। जेलर का कहना है कि अप्टा कांड के सभी आरोपियों पर पैनी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
हड्डियों के टुकड़े व चूरा मिला : एसपी
रायबरेली। एसपी गौरव सिंह ने अब दावा करते हुए कहा है कि पूर्व प्रधान रोहित शुक्ला और बृजेश कुमार शुक्ला के हाथ व पैर काटे नहीं गए थे, बल्कि जल गए थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इन दोनों मृतकों के हाथ-पैर नहीं मिलने का उल्लेख किया गया हैं। जबकि एसपी का कहना है कि ये दोनों 100 फीसदी जल गए थे। जलने के कारण हड्डियां अलग हो गई थी। एसपी ने बताया कि वारदात स्थल से जले हुए हड्डियों के टुकड़े व चूरा भी मिला है, जिसे कब्जे में ले लिया गया है। पूरे प्रकरण की जांच चल रही है। वारदात में जो भी शामिल होगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें