फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर उतरी ब्राम्हण एकता परिषद

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्राह्मण एकता परिषद ने दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई को उठाई आवाज
विज्ञापन

डीएम को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा
अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली। ऊंचाहार थाना क्षेत्र के अप्टा मजरे इटौरा बुजुर्ग गांव में हुए नरसंहार के विरोध में बृहस्पतिवार को अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के पदाधिकारी और समर्थक सड़क पर उतरे और नरसंहार के दोषियों और लापरवाह व दोषी पुलिस कर्मियों कार्रवाई की मांग की। डीएम को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। परिषद के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व आईजी अशोक कुमार शुक्ला ने साफ कहा है कि जिला पुलिस की भूमिका संदिग्ध है। यदि पीड़ित परिवारों को न्याय नहीं मिला, पुलिस ने सही काम नहीं किया तो प्रकरण की सीबीआई जांच की मांग पुरजोर ढंग से उठाई जाएगी।
प्रदेश अध्यक्ष की अगुवाई में जिले के साथ इलाहाबाद और कानपुर से आए परिषद के पदाधिकारियों और वकीलों ने कहा कि हर हाल में नरसंहार के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। डीएम से बातचीत में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि एक समुदाय के पांच लोगों की हत्या और फिर जला देना योजनाबद्ध तरीके से किया गया है। उन्होंने कहा कि सभी आरोपियों की गिरफ्तारी और उनके हथियारों को बरामद किया जाए। कहा कि पता चला है कि सत्ता दल का कोई मंत्री पुलिस को सही कार्य करने में बाधा डाल रहा है। यदि ऐसा है तो मामले को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने ले जाया जाएगा। उन्होंने कहा कि एक मंत्री ने ही बयान दिया है कि मारे गए लोग अपराधी हैं। इस बयान की जितनी निंदा की जाए, कम है।
विज्ञापन

डीएम अभय सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष को भरोसा दिलाया कि किसी दबाव में काम नहीं किया जा रहा है। आश्वस्त किया कि यदि मामले में और लोग दोषी हैं तो उनके नाम भी एफआईआर में बढ़ाए जाएंगे। आखिर में प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को संबोधित पांच सूत्री ज्ञापन डीएम को सौंपा। इस मौके पर सौरभ मिश्रा, राजेश दुबे, दीपक मिश्रा, राजेश पांडेय, हाईकोर्ट इलाहाबाद के कई वरिष्ठ अधिवक्ता और हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष बृजेंद्र पांडेय आदि मौजूद रहे।
इंसेट
न्याय नहीं मिला तो बंद होगा हाईकोर्ट : बृजेश पांडेय
अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के साथ आए हाईकोर्ट बार एसोसिएशन इलाहाबाद के उपाध्यक्ष बृजेंद्र कुमार पांडेय ने कहा कि इस मामले में पीड़ित परिवारों को न्याय नहीं मिला तो हाईकोर्ट बंद किया जाएगा। उन्होंने साफ कहा कि पुलिस और जिला प्रशासन ईमानदारी से निष्पक्ष जांच कराएं, ताकि ऐसी नौबत न आए।
विज्ञापन

इनसेट
दीवानी कचहरी में बैठक कर घटना की निंदा
दीवानी कचहरी में वकीलों की बैठक हुई, जिसमें अप्टा मजरे इटौरा बुजुर्ग गांव के पास हुई घटना की निंदा की गई। अधिवक्ता लक्ष्मीशंकर वाजपेयी, राकेश तिवारी, विमलेश अवस्थी, कमलेशचंद्र पांडेय, नागेश सिंह, अमित, विपिन चौधरी, राम प्रकाश तिवारी ने कहा कि इस वीभत्स व जघन्य हत्याकांड की जितनी निंदा की जाए कम है। मामले की निष्पक्ष जांच की जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें