फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: 160 किलो छेना व बरफी नष्ट, चार नमूने भरे

Fri, 28 Aug 2026 01:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। रक्षाबंधन पर घटिया मिठाई की बिक्री को रोकने के लिए बृहस्पतिवार को भी प्रतिष्ठानों में छापा मारा गया। टीमों ने 160 किलोग्राम छेना और बरफी नष्ट कराई। मिठाइयों के नमूने प्रयोगशाला भेजे गए।
विज्ञापन


खाद्य सुरक्षा अधिकारी शेफाली रस्तोगी व कचनलता तिवारी ने कोरिहार स्थित अनिल छेना की दुकान पर छापा मारा। नमूना लेते हुए 70 किलोग्राम छेना नष्ट करा दिया। बछरावां स्थित बस स्टैंड के पास जायसवाल स्वीट्स का निरीक्षण किया। यहां छेना मिठाई का नमूना लेकर सफाई के निर्देश दिए।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी महेंद्र कुमार यादव व अभय प्रताप सिंह की टीम ने जगतपुर स्थित लोकनाथ स्वीट से छेना मिठाई का नमूना लेते हुए 60 किग्रा छेना नष्ट करा दिया। कनहा डलमऊ में घनश्याम के प्रतिष्ठान का निरीक्षण करते हुए 30 किग्रा बर्फी नष्ट कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें