फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: राज्य स्तर के लिए 16 तीरंदाज चयनित

Fri, 07 Aug 2026 01:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। माध्यमिक विद्यालयों की मंडलीय तीरंदाजी प्रतियोगिता बृहस्पतिवार को शहर के वैदिक इंटर काॅलेज परिसर में हुई। इसमें मंडल के कई जिलों से आए खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। अलग-अलग आयु वर्ग के मुकाबलों में सभी खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। विजेता खिलाड़ियों को पदक एवं प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रदर्शन के आधार पर 16 खिलाड़ी चयनित किए गए, जो राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
विज्ञापन


राज्य स्तर के लिए चयनित खिलाड़ियों में अंडर-14 बालक वर्ग से अनिकेत कुमार सूर्य, आदर्श पाल व आलोक यादव, अंडर-17 बालक वर्ग से शिवा मौर्य, गौरव ऋषि व अनुराग विश्वकर्मा, अंडर-17 बालिका वर्ग से अंजलि कश्यप, चंचल दुबे व राखी सोनी, अंडर-19 बालक वर्ग से शाश्वत, ओम कुमार व अजय और अंडर-19 बालिका वर्ग से इशिता गुप्ता, तहसीन, अनन्या कश्यप व समृद्धि शर्मा शामिल हैं। माध्यमिक क्रीड़ा सचिव अजय सिंह चंदेल ने बताया कि सभी चयनित खिलाड़ी मिर्जापुर में होने वाली प्रदेश स्तरीय माध्यमिक विद्यालयीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में लखनऊ मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगे।

मंडलीय प्रतियोगिता के समापन पर बतौर मुख्य अतिथि पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य शिव शंकर और विशिष्ट अतिथि ओलंपिक संघ के सचिव लक्ष्मीकांत शुक्ल ने सभी विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। चयनकर्ता की भूमिका हिमांशु शुक्ला, प्रेमचंद भारती एवं दीपशिखा ज्योति ने निभाई। लखनऊ मंडल के कोच-मैनेजर आलोक भारद्वाज ने भी उनिगरानी की। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपदीय खेलकूद समिति के सह संयोजक एवं बैसवारा इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. नरेंद्र बहादुर सिंह ने की। इस अवसर पर मंजूरुल हक, मो. अनीस आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें