फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोगियों के साथ आने वाले तीमारदार अब कर सकेंगे आराम

विज्ञापन
विज्ञापन
रोगियों के साथ आने वाले तीमारदार अब कर सकेंगे आराम
विज्ञापन

रायबरेली। जिला अस्पताल के आपातकालीन कक्ष के बगल में रोटरी क्लब की ओर से बनवाए गए विश्रामगृह में अब रोगियों के साथ आने वाले तीमारदार आराम कर सकेंगे। रोटरी क्लब ने इस विश्रामगृह को जिला अस्पताल को समर्पित किया।
विज्ञापन


शुक्रवार को सीएमओ डॉ. डीके सिंह और सीएमएस डॉ. एनके श्रीवास्तव ने विश्रामगृह का शुभारंभ किया। इसी के साथ इसे तीमारदारों के लिए खोल दिया गया।

सीएमओ ने कहा कि रोगी के साथ अभी तक आने वाले तीमारदार खुले आसमान के नीचे बैठते थे, लेकिन अब तक वे इस छत के नीचे आराम कर सकेंगे।

रोटरी क्लब के अध्यक्ष उमेश सिकरिया ने बताया कि सचिव राकेश चंदनानी, सुक्खूलाल चंदनानी, पंकज मुरारका, विकास दीक्षित, विष्णु मुरारका, भोलानाथ सिकरिया, राजेश वर्मा, संजय सब्बरवाल समेत रोटरी क्लब के अन्य सदस्यों के सहयोग से यह विश्रामगृह तैयार हुआ है।
विज्ञापन


इस मौके पर सचिन मेहरोत्रा, रजनीश कपूर, महेंद्र अग्रवाल, डॉ. नरेशचंद्र, पपिंदर सिंह सलूजा, आरके सोनी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें