फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं ने किया योगाभ्यास, दूसरों को प्रेरित करने का लिया संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्राओं ने किया योगाभ्यास, दूसरों को प्रेरित करने का लिया संकल्प
विज्ञापन

रायबरेली। जिले में कई जगह योगाभ्यास कराया गया। सलोन तहसील क्षेत्र के स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज सूची में नेहरू युवा केंद्र की ओर से योग शिविर हुआ। मुख्य अतिथि एडीओ समाज कल्याण मोहम्मद अख्तर सिद्दीकी दीप प्रज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया।

छात्राओं ने विशिष्ट अतिथि राज किशोर, वेदप्रकाश को बैज लगाकर स्वागत किया। शिविर में उपस्थित लोगों को वरिष्ठ योग शिक्षक विवेक कुमार मौर्य ने सूक्ष्म व्यायाम, भस्तिका प्राणायाम, कपालभाति, अनुलोम विलोम, भ्रामरी, प्रणव प्राणायाम, ताड़ासन, मकरासन, सेतुबंध आसन, श्वासन समेत अन्य आसनों का अभ्यास कराया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय युवा स्वयं सेविका व सलोन ब्लॉक संचालिका रोहिणी व प्रियंका ने किया। इस अवसर पर स्कूल के प्रबंधक रामसजीवन यादव, रामअभिलाष यादव, सुरेंद्र कुमार, जितेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।

राही ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय भुएमऊ में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के तहत पूर्व योगाभ्यास एवं पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

युवा मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार यादव एवं राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवक आशीष कुमार ने मुख्य अतिथि रावेंद्र कुमार दीक्षित, राम बहादुर, योग प्रशिक्षक डॉ. विश्राम का स्वागत किया। संचालक सरस कुमार ने किया।
विज्ञापन


योग प्रशिक्षक डॉ. विश्राम ने सभी को योग के विभिन्न योगासन जैसे सूर्य नमस्कार, वृक्षासन, ताड़ासन कराते हुए योग करने के लाभ बताए। इस मौके पर अनिल कुमार, शिवेंद्र प्रताप, अमरेंद्र कुमार, अरूण कुमार, कृष्णदेव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें